Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

PM Modi: काशी दौरे के दौरान 39 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, जीआई टैग से बढ़ेगी पहचान

top-news

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे और मेंहदीगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा सभा स्थल पहुंचे प्रधानमंत्री ने यहां 39 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने तीन वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत कार्ड भी सौंपे और कहा कि अब इलाज के लिए लोगों को जमीन बेचने या कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा 21 स्थानीय उत्पादों को जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) टैग प्रदान किया गया।

PM Modi: जाने पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “जीआई टैग अब पहचान का नया पासपोर्ट बन गया है।” उन्होंने यूपी की मिट्टी में छिपे हुनर की सराहना की और कहा कि राज्य अब संभावनाओं की नहीं, सामर्थ्य और सिद्धियों की भूमि बन रहा है। पीएम मोदी ने ‘लखपति दीदी योजना’ का विशेष उल्लेख करते हुए मेहनतकश महिलाओं को बधाई दी और कहा कि उनका आत्मविश्वास ही आज उन्हें मिसाल बना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश सेवा ही उनका उद्देश्य है, जबकि कुछ लोग सत्ता के लिए सिर्फ परिवारवाद की राजनीति करते हैं।

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर मोदी ने कही ये बात

बाबतपुर एयरपोर्ट पर PM Modi ने मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी से मुलाकात कर सामूहिक दुष्कर्म मामले की जानकारी ली और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए नारी सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जताई। पीएम ने कहा, “काशी अब आरोग्य की राजधानी बन रही है,” और बताया कि दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े अस्पताल अब बनारस आ रहे हैं, जिससे पूरे पूर्वांचल और नेपाल तक के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।