Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

Aksai Chin: मोदी की चीन यात्रा पर भड़के ट्रंप के सलाहकार, कहा "India is supporting the enemy"

Aksai Chin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित China Visit को लेकर अमेरिका में हलचल तेज हो गई है। इसी हफ्ते पीएम मोदी चीन के Tianjin शहर में होने वाले Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit 2025 में शामिल होने जा रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने भारत पर 50% Tariff लगा दिया है, जो किसी भी एशियाई देश पर लगाया गया सबसे बड़ा Import Duty है।
top-news

Aksai Chin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित China Visit को लेकर अमेरिका में हलचल तेज हो गई है। इसी हफ्ते पीएम मोदी चीन के Tianjin शहर में होने वाले Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit 2025 में शामिल होने जा रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने भारत पर 50% Tariff लगा दिया है, जो किसी भी एशियाई देश पर लगाया गया सबसे बड़ा Import Duty है। इसी घटनाक्रम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो (Peter Navarro) ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


Aksai Chin: "India-China दोस्त नहीं" – Navarro

ब्लूमबर्ग टीवी के साथ बातचीत में नवारो ने कहा कि भारत "तानाशाही के साथ हाथ मिला रहा है"। उन्होंने चीन को भारत का "enemy" बताते हुए कहा, “चीन ने अक्साई चिन और आपके कई इलाकों पर कब्जा कर लिया, वे आपके दोस्त नहीं हैं।” इसके साथ ही उन्होंने रूस के साथ भारत के बढ़ते रिश्तों पर भी सवाल उठाए। नवारो ने दावा किया कि भारत सस्ते दाम पर Russian Oil खरीदकर पुतिन के युद्ध को बढ़ावा दे रहा है।


अमेरिकी Tariff से भारतीय Export पर असर

अमेरिका ने हाल ही में India के Textile और Gems-Jewellery Sector पर कड़ा Import Tariff लगाया है, जबकि Electronics और Pharma Products को छूट दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से भारतीय Export का 55% हिस्सा प्रभावित होगा। नवारो ने कहा, “भारत जो कर रहा है, उससे American Consumers, Business और Employees सभी हार रहे हैं।”


भारत की कूटनीतिक चाल

भारत के लिए यह दौरा अहम माना जा रहा है क्योंकि SCO Summit के दौरान PM Modi और Chinese President Xi Jinping आमने-सामने चर्चा करेंगे। विश्लेषकों का मानना है कि यह India की Diplomatic Strategy का हिस्सा है, जिससे वह अमेरिका के दबाव को संतुलित कर सके। वहीं अमेरिका का आरोप है कि मोदी सरकार "Modi’s War" चला रही है, क्योंकि शांति का रास्ता कहीं न कहीं New Delhi से होकर गुजरता है।