Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Varanasi Gang Rape Case: 19 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी, पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

top-news

Varanasi Gang Rape Case: वाराणसी में 19 वर्षीय छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता के पिता के अनुसार, 29 मार्च को उनकी बेटी अपनी सहेली से मिलने के लिए घर से निकली थी और इसके बाद लापता हो गई। 4 अप्रैल को पुलिस ने उसे बेहद खराब हालत में बरामद किया। इलाज के बाद जब वह सामान्य हुई तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पीड़िता का कहना है कि उसे नशा देकर सात दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर 23 लोगों ने गैंगरेप किया।

Varanasi Gang Rape Case: संसदीय क्षेत्र पहुँच कर मोदी ने दिए आदेश 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे तो उन्हें इस जघन्य अपराध के बारे में पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने विस्तार से जानकारी दी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ “सबसे सख्त कार्रवाई” करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को भी कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी पीड़िता के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है और कहा कि सजा इतनी सख्त होनी चाहिए कि कोई दोबारा ऐसा अपराध करने से पहले सौ बार सोचे।

पुलिस ने अब तक की इतनी कार्रवाई

पुलिस ने अब तक Varanasi Gang Rape Case में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 11 अन्य अब भी फरार हैं। कुल 23 लोगों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगा है। एक आरोपी के वकील आलोक सौरभ के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जांच अभी जारी है और पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।