Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Gautam Buddha Nagar Commissionerate को मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड पर मिली A+ रैंकिंग, प्रदेश में पहला स्थान

top-news

Gautam Buddha Nagar Commissionerate: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड की समीक्षा में माह मार्च 2025 में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को समस्त उत्तर प्रदेश के कमिश्नरेट्स में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, समस्त जनपदों में इसने तृतीय स्थान हासिल कर यह सिद्ध किया है कि बेहतर प्रबंधन, तत्परता और पारदर्शिता से पुलिस व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

Gautam Buddha Nagar Commissionerate: इन वजहों से हासिल हुई उपलब्धि

इस उपलब्धि के पीछे 112 पीआरवी का तेज रिस्पांस टाइम, महिला अपराधों जैसे कि हत्या, बलात्कार, दहेज मृत्यु व पॉक्सो एक्ट में त्वरित कार्यवाही, अनुसूचित जाति और जनजाति के मामलों में गंभीरता से विवेचना और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण जैसे 52 बिंदुओं पर प्रभावशाली कार्य शामिल हैं। साथ ही, 1090, आईजीआरएस जनसुनवाई, अग्नि सुरक्षा एनओसी, आबकारी, एनडीपीएस, गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई, सत्यापन प्रक्रियाएं (कर्मचारी, किरायेदार, घरेलू सहायता) और अन्य सेवाओं पर भी विभाग ने प्रभावशाली कार्य किया। यही कारण रहा कि Gautam Buddha Nagar Commissionerate को A+ रैंकिंग प्रदान की गई है।

कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कही ये बात

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस उपलब्धि को समर्पित प्रयासों और पुलिसकर्मियों की लगन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी आम जनता की सुरक्षा व सेवा के लिए इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा। पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था और मजबूत हो सके।