Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Gauhar Khan: गौहर खान दूसरी बार बनने जा रही हैं मां, सोशल मीडिया पर की प्रेग्नेंसी की घोषणा

top-news

Gauhar Khan: मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान एक बार फिर मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पति जैद दरबार के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर यह खुशखबरी फैंस को दी। वीडियो में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है और उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है।” इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। भारती सिंह, अनीता हसनंदानी, अवेज दरबार और विशाल ददलानी समेत कई सेलेब्स और फैंस ने कपल को बधाई दी है।

Gauhar Khan: इस तरह हुई थी जैद और गौहर की मुलाकात़

गौहर खान और जैद दरबार की जोड़ी हमेशा से चर्चा में रही है। दोनों ने 25 दिसंबर 2020 को मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में निकाह किया था। इस शादी ने खासा ध्यान खींचा था क्योंकि गौहर और जैद के बीच उम्र में 12 साल का अंतर है। जैद ने पहली बार गौहर को एक ग्रोसरी शॉप में देखा था, जिसके बाद उन्होंने उन्हें मैसेज किया और मिलने की इच्छा जताई। दोस्ती से शुरू हुई यह कहानी प्यार में बदली और फिर शादी के बंधन में बंध गई।

2023 में दिया था बेटे को जन्म

बता दे कि Gauhar Khan पहले भी साल 2023 में मां बन चुकी हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर दी थी और 10 मई 2023 को बेटे जेहान को जन्म दिया था। अब जब कपल ने दूसरी बार माता-पिता बनने की घोषणा की है, तो उनके फैंस बेहद खुश हैं और इस नए चैप्टर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और यह वायरल हो गया है।