Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

SCO Summit 2025: तियानजिन में दिखी बड़ी तस्वीर, मोदी-पुतिन-शी एक मंच पर, क्या अमेरिका के उड़े होश?

SCO Summit 2025: Shanghai Cooperation Organisation की 25वीं सालाना बैठक का आगाज़ रविवार को चीन के तियानजिन में हुआ। इस मौके पर सभी देशों के शीर्ष नेता पारंपरिक family photo के लिए एक साथ नज़र आए। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रंट रो (front row) में दिखाई दिए, वहीं मेज़बान चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping के दाहिनी ओर रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin खड़े थे।
top-news

SCO Summit 2025: Shanghai Cooperation Organisation की 25वीं सालाना बैठक का आगाज़ रविवार को चीन के तियानजिन में हुआ। इस मौके पर सभी देशों के शीर्ष नेता पारंपरिक family photo के लिए एक साथ नज़र आए। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रंट रो (front row) में दिखाई दिए, वहीं मेज़बान चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping के दाहिनी ओर रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin खड़े थे। इस खास पल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मज़बूत मौजूदगी को रेखांकित किया।


चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी Peng Liyuan ने अंतरराष्ट्रीय अतिथियों के सम्मान में तियानजिन के पोर्ट सिटी में भव्य banquet का आयोजन किया। Host country होने के नाते शी चिनफिंग को तस्वीर के सेंटर में जगह दी गई, उनके एक ओर पत्नी Peng Liyuan और दूसरी ओर रूसी राष्ट्रपति पुतिन खड़े थे। वहीं मोदी के साथ-साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif, तुर्की के राष्ट्रपति Recep Tayyip Erdogan और मालदीव के राष्ट्रपति Mohamed Muizzu भी फ्रंट रो में मौजूद रहे।


जानकारी के लिए बता दे कि SCO Summit 2025 की इस तस्वीर की अहमियत इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि यह पहला मौका था जब India’s Operation Sindoor precision strikes के बाद प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ एक ही मंच पर साथ दिखे। हालांकि, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी। यह मौक़ा SCO देशों के बीच silent diplomacy और तनावपूर्ण रिश्तों की झलक भी पेश करता है।


इस बार के शिखर सम्मेलन में नियमित SCO सदस्य देशों  चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, कज़ाख़स्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस के अलावा कई Observer States, Dialogue Partners और invited guests भी शामिल हुए हैं। साथ ही United Nations, ASEAN और CIS (Commonwealth of Independent States) जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री मोदी का यह चीन दौरा सात साल बाद हो रहा है और इसी दौरान उनकी रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अहम bilateral talks भी होंगी।