Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Donald Trump: ट्रंप ने पाकिस्तान डील्स के लिए गंवाई भारत संग रिश्तेदारी! पूर्व अमेरिकी अधिकारी का बड़ा आरोप

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन (Jake Sullivan) ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रंप ने अपने परिवार के Pakistan Business Deals को आगे बढ़ाने के लिए India-US Relations को दरकिनार कर दिया। सुलिवन के मुताबिक, इस कदम से अमेरिका ने न केवल भारत जैसा मजबूत साझेदार खोया बल्कि खुद को भी रणनीतिक रूप से नुकसान पहुँचाया।
top-news

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन (Jake Sullivan) ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रंप ने अपने परिवार के Pakistan Business Deals को आगे बढ़ाने के लिए India-US Relations को दरकिनार कर दिया। सुलिवन के मुताबिक, इस कदम से अमेरिका ने न केवल भारत जैसा मजबूत साझेदार खोया बल्कि खुद को भी रणनीतिक रूप से नुकसान पहुँचाया।


सुलिवन ने कहा कि दशकों से दोनों देशों के बीच bilateral relations को मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही थी। भारत और अमेरिका को तकनीक, टैलेंट, इकोनॉमी और खासकर China Threat जैसे मुद्दों पर एकजुट होना चाहिए था। लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इसे नज़रअंदाज़ कर पाकिस्तान को तरजीह दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने ट्रंप फैमिली के साथ बिज़नेस डील्स करने की सहमति जताई और इसके बदले अमेरिका ने भारत को दरकिनार कर दिया।


रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के महीनों में India-US Ties तब और बिगड़ गए जब ट्रंप प्रशासन ने रूस से सस्ती क्रूड ऑयल खरीदने पर भारत को निशाना बनाया। दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका ने चीन और यूरोप की आलोचना नहीं की, जो रूस से सबसे ज्यादा oil और gas imports करते हैं। इसके अलावा, ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीज़फायर का श्रेय भी खुद को दिया, जबकि भारत ने इसे खारिज कर दिया।


उधर, US-Pakistan Relations में गर्माहट तब आई जब जुलाई में व्हाइट हाउस में ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर का स्वागत किया और trade, economic development और cryptocurrency पर चर्चा की। इसके बाद अमेरिका ने पाकिस्तान संग बड़ा trade deal किया और तेल भंडार के विकास में मदद की घोषणा की। वहीं, भारतीय सामान पर 25% टैरिफ भी लगा दिया। इससे पहले अप्रैल में ट्रंप फैमिली की कंपनी World Liberty Financial Inc (WLFI) ने पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल (PCC) के साथ crypto deals पर समझौते किए थे।