Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में ‘ One District, One Cuisine’ योजना की तैयारी, स्थानीय व्यंजनों को मिलेगा वैश्विक मंच

top-news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ (ओडीओसी) योजना की शुरुआत की तैयारी कर ली है। यह अनूठी योजना प्रदेश के प्रत्येक जिले के पारंपरिक व्यंजनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ‘One District, One Cuisine’ का उद्देश्य स्थानीय खानपान की समृद्ध संस्कृति को सहेजना और उसे औद्योगिक रूप से बढ़ावा देना है, जिससे न केवल पारंपरिक व्यंजनों को सम्मान मिलेगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक पढ़ना ना भूले।

Uttar Pradesh के जिलों के इन व्यंजनो को मिल रही पहचान

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ योजना, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट’ (ओडीओपी) की सफलता से प्रेरित है। ओडीओपी ने जहां हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, वहीं अब ‘One District, One Cuisine’ के माध्यम से मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे और बनारस की मिठाइयों जैसे व्यंजनों को खाद्य उद्योग का हिस्सा बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों की सूची तैयार की जाए और उन्हें बाजार तक पहुंचाने के लिए लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाए।

जाने क्या है योजना का उद्देश्य

उद्योग विभाग के आयुक्त एवं निदेशक के. विजेन्द्र पांडियन ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य स्थानीय खाद्य उत्पादों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। ‘One District, One Cuisine’ की ये यह पहल न केवल उत्तर प्रदेश की पारंपरिक खाद्य विरासत को संरक्षित करेगी, बल्कि युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए नए रोजगार और कारोबार के अवसर भी प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह कदम राज्य को खाद्य उद्योग में अग्रणी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।