Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

PMMY: Uttar Pradesh में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

top-news

PMMY: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) ने अपने दस वर्षों के सफर में देशभर के करोड़ों उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखाया है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रधानमंत्री ने कुछ लाभार्थियों से संवाद कर उनकी सफलता की कहानियों को जाना। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर एक नई मिसाल कायम की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 21 मार्च तक प्रदेश के 46.92 लाख लाभार्थियों को कुल 49,501 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है, जिसमें से बैंकों ने 30.76 लाख खाताधारकों को 37,875 करोड़ और एनबीएफसी ने 16.16 लाख को 11,626 करोड़ रुपये की सहायता दी है।

PMMY: जाने क्या है मुद्रा योजना 

मुद्रा योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है, जिसमें खासतौर पर छोटे उद्योगों, कृषि आधारित कार्यों, हस्तशिल्प, खुदरा व्यापार, और सेवा क्षेत्रों के उद्यमी शामिल हैं। महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी गई है। अक्टूबर 2024 में योजना की ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई, जिससे उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार का सुनहरा मौका मिला। डिजिटल पेमेंट साधनों जैसे QR कोड, UPI और POS मशीनों को बढ़ावा देकर सरकार ने व्यापार को डिजिटल युग से जोड़ा है।

अर्थव्यवस्था को मिल रहा रफ्तार 

राज्य सरकार की सतत निगरानी, बैंकों का सहयोग और उद्यमियों की लगन से मुद्रा योजना (PMMY) उत्तर प्रदेश में बदलाव की पहचान बन गई है। इसने ना केवल बेरोजगारी को घटाया, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में यह योजना एक मजबूत कड़ी बन चुकी है।