Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Uttar Pradesh: लखनऊ बनेगा एआई का नया केंद्र, आईबीएम लगाएगी अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर लैब

top-news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल करने जा रही है। दिग्गज तकनीकी कंपनी आईबीएम (IBM) लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्लैटिनम मॉल में अत्याधुनिक ‘स्टेट ऑफ द आर्ट सॉफ्टवेयर लैब’ की स्थापना करने जा रही है। यह लैब न केवल एआई, जेनरेटिव एआई और साइबर सुरक्षा जैसी नवीनतम तकनीकों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी, बल्कि यूपी की आर्थिक प्रगति और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में भी बड़ा कदम होगी।

Uttar Pradesh: योगी ने इस परियोजना का खाका किया प्रस्तुत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आईबीएम (IBM) प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के दौरान इस परियोजना का खाका प्रस्तुत किया गया। सीएम योगी ने इसे राज्य के IT/ITeS सेक्टर के विस्तार के लिए मील का पत्थर बताया और प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह लैब बड़े भाषा मॉडल (LLM) और छोटे भाषा मॉडल (SLM) पर आधारित एआई समाधान तैयार करेगी, जिससे उत्पादकता, दक्षता और नागरिक सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा। यह केंद्र भारत में आईबीएम के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर विकास केंद्रों में शामिल होगा।

भारत के डिजिटल क्षमताओं को मिलेगी मजबूती

आईबीएम (IBM) इंडिया-साउथ एशिया के प्रबंध निदेशक संदीप पटेल ने कहा कि यह लैब डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने और भारत के डिजिटल परिवर्तन में योगदान देगी। वहीं Uttar Pradesh के सीएम योगी ने इसे प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारने और लखनऊ को एआई हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। इस लैब में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, एप्लिकेशन डेवलपर्स, तकनीकी परीक्षक और यूएक्स डिजाइनरों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे युवाओं को नया प्लेटफॉर्म मिलेगा।