Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

Anil Ambani: बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अनिल अंबानी और RCom को Fraud घोषित किया, मुश्किलें बढ़ीं

Anil Ambani: अनिल अंबानी और उनकी दिवालिया कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications - RCom) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda - BOB) ने भी कंपनी और प्रवर्तक अनिल अंबानी के ऋण खातों को fraud के रूप में वर्गीकृत कर दिया है। बैंक का कहना है कि यह कदम एक forensic audit report के आधार पर उठाया गया है।
top-news

Anil Ambani: अनिल अंबानी और उनकी दिवालिया कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications - RCom) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda - BOB) ने भी कंपनी और प्रवर्तक अनिल अंबानी के ऋण खातों को fraud के रूप में वर्गीकृत कर दिया है। बैंक का कहना है कि यह कदम एक forensic audit report के आधार पर उठाया गया है।


Anil Ambani: 2017 से Non-Performing Asset घोषित खाता

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कंपनी को 1,600 करोड़ और 862.50 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा प्रदान की थी। कुल 2,462.50 करोड़ रुपये में से 28 अगस्त 2025 तक 1,656.07 करोड़ रुपये बकाया थे। BOB ने अपने पत्र में कहा कि यह खाता पहले ही 5 जून 2017 से NPA (Non-Performing Asset) के रूप में दर्ज किया जा चुका है। फिलहाल RCom corporate insolvency resolution process से गुजर रही है, लेकिन एनसीएलटी (NCLT) से किसी भी सक्रिय समाधान योजना को मंजूरी नहीं मिली है।


बैंक की कार्रवाई और आरोप

बैंक ने अपने पत्र में लिखा कि धोखाधड़ी की घोषणा forensic audit findings और टिप्पणियों पर आधारित है। बैंक ऑफ बड़ौदा का दावा है कि यह फैसला natural justice के सिद्धांतों के अनुसार लिया गया है। इससे पहले भी SBI और Bank of India, RCom को fraud घोषित कर चुके हैं, जिससे कंपनी और अनिल अंबानी की परेशानी बढ़ गई है।


Anil Ambani: अंबानी के प्रवक्ता का बयान

अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इस कार्रवाई को 12 साल से अधिक पुराने मामलों से जुड़ा बताया। उनका कहना है कि अनिल अंबानी 2006 से 2019 तक केवल non-executive director रहे हैं और उन्होंने सभी आरोपों से साफ इंकार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे कानूनी सलाह के आधार पर आगे कदम उठाएंगे।