Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: अजनारा होम्स सोसाइटी पर लगाए गए दो जुर्माने, जाने पूरी खबर

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छता और जल प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर अजनारा होम्स सोसाइटी पर कड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग निरीक्षणों के दौरान कुल 27.01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जल विभाग द्वारा पानी के टैंक की साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर पहले 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कूड़े के निस्तारण में गड़बड़ी पाए जाने पर 2.01 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई।

Greater Noida Authority: कूड़े के ढ़ेर के पाए जाने के बाद की गई कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर 16बी स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी का निरीक्षण किया, जहां बेसमेंट में कूड़े के ढेर पाए गए। टीम को न सिर्फ कचरे का अनुचित निस्तारण मिला, बल्कि सेनेटरी वेस्ट का भी सही तरीके से प्रबंधन नहीं हो रहा था। इस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सोसाइटी पर आर्थिक दंड लगाया और तीन कार्य दिवसों के भीतर जुर्माने की राशि जमा कराने का निर्देश दिया।

ओएसडी ने दी ऐसी चेतावनी

बता दे कि Greater Noida Authority के ओएसडी अभिषेक पाठक ने चेतावनी दी कि सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों को अपने कचरे का उचित निस्तारण स्वयं करना होगा, अन्यथा भविष्य में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने निवासियों से ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की। प्राधिकरण की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों को नजरअंदाज करने वालों के खिलाफ अब कोई ढील नहीं दी जाएगी।