Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

New Aadhaar App Launch: मोदी सरकार ने लॉन्च किया नया Aadhaar ऐप: अब फेस आईडी और QR कोड से होगी त्वरित पहचान

top-news

New Aadhaar App Launch: केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए नया आधार ऐप लॉन्च किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इस ऐप की घोषणा की, जिसमें फेस आईडी और QR कोड के जरिए त्वरित पहचान की सुविधा दी गई है। इस अत्याधुनिक ऐप को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के सहयोग से विकसित किया गया है, जो आधार को और अधिक सुरक्षित, सुलभ और डिजिटल बनाता है।

New Aadhaar App Launch: आधार वेरिफिकेशन होगा आसान

अब आधार वेरिफिकेशन उतना ही आसान हो गया है जितना कि UPI पेमेंट करना। यूज़र्स को अब अपने साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी या हार्ड कॉपी ले जाने की ज़रूरत नहीं होगी। चाहे होटल चेक-इन हो, यात्रा हो या शॉपिंग, QR कोड स्कैन करते ही आपकी पहचान हो जाएगी। यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फेस रिकग्निशन तकनीक से लैस है, जिससे रियल-टाइम में प्रमाणन संभव हो पाएगा।

लोगो को होगी सुविधा

इस ऐप (New Aadhaar App Launch) के आने से न सिर्फ आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और गति भी आएगी। वर्तमान में यह ऐप बीटा टेस्टिंग चरण में है, लेकिन जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। यह पहल डिजिटल पहचान की दुनिया में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगी और आधार को एक स्मार्ट, सुरक्षित और मोबाइल-फ्रेंडली अनुभव में तब्दील कर देगी।