Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Laughter Chefs 2: फिर होगी मस्ती की बरसात! Nia Sharma की शो में वापसी, Mannara Chopra ने कहा… .

top-news

Laughter Chefs 2: टीवी का सबसे मजेदार और टेस्टी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2′ दर्शकों के बीच खासा पॉपुलर हो चुका है। इस शो में हास्य और खाना पकाने की चुनौतियों का अनोखा मेल देखने को मिलता है, जो हर उम्र के दर्शकों को खूब भा रहा है। दर्शकों की भारी डिमांड को देखते हुए शो को 1 अप्रैल के बाद भी एक्सटेंड कर दिया गया है। लेकिन इसी बीच एक बड़ा बदलाव सामने आया है—’बिग बॉस 17’ फेम मन्नारा चोपड़ा शो को मिडवे छोड़ रही हैं, जिसकी वजह Mannara Chopra ने पहले से तय काम हैं। उनकी जगह अब सीजन 1 की चहेती कंटेस्टेंट Nia Sharma की शो में वापसी हो रही है।

Laughter Chefs 2: Nia Sharma ने शो के लिए कही ये बात 

निया शर्मा, जो पहले सीजन में अपने जोड़ीदार सुदेश लेहरी के साथ धमाल मचा चुकी हैं, अब दोबारा शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। निया और सुदेश जी की जोड़ी को पहले सीजन में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अपने खास अंदाज में रोटियां पलटना हो या सुदेश जी को मजेदार ताने मारना, निया का अंदाज दर्शकों को खूब गुदगुदाता रहा है। निया ने इंडिया फोरम्स से बातचीत में कहा, “मैंने लाफ्टर शेफ्स को बहुत मिस किया है। हर दिन कोई ना कोई पूछता था कि मैं कब लौटूंगी। इतनी मोहब्बत बहुत कम मिलती है।”

Mannara Chopra ने साझा किए इमोशनस् 

वहीं, मन्नारा चोपड़ा ने Laughter Chefs 2 को छोड़ते हुए इमोशनल अलविदा कहा। उन्होंने कहा, “ये शो कभी काम जैसा नहीं लगा, बल्कि एक परिवार जैसा लगने लगा था।” उन्होंने आगे कहा कि वह इस मंच पर सुदेश लेहरी जैसे लीजेंड के साथ बिताए पलों को हमेशा संजोकर रखेंगी। वर्तमान में शो में अंकिता लोखंडे, विकास जैन, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य और एल्विश यादव जैसे सितारे हिस्सा ले रहे हैं।