Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

RBI: सोने के गिरवी कर्ज पर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई! नियमों में बदलाव से शेयरों में गिरावट, जनता से मांगे सुझाव

top-news

RBI: भारतीय रिज़र्व बैंक ने बुधवार को सोने के गिरवी कर्ज (Gold Loans) को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि अब सोने पर दिए जाने वाले कर्ज के लिए सभी रेगुलेटेड एंटिटीज (REs) के लिए एकसमान और व्यापक दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। इस फैसले का मकसद विभिन्न संस्थाओं के लिए अब तक अलग-अलग नियमों को एकरूप बनाना और उनमें पाई गई अनियमितताओं को दूर करना है। इसके लिए ड्राफ्ट गाइडलाइंस तैयार की गई हैं, जिन पर सार्वजनिक सुझाव मांगे गए हैं।

RBI: इन वजहों से आरबीआई  ने लिया फैसला

आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2024 तक के आंकड़ों में गोल्ड लोन (Gold Loans) में तेज़ वृद्धि देखी गई है। लोगों की वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सोने को गिरवी रखने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। हालांकि, कुछ संस्थाओं द्वारा नियमों की अनदेखी की गई—जैसे कि गोल्ड वैल्यूएशन में गड़बड़ी, आउटसोर्सिंग में लापरवाही, और लोन की राशि के उपयोग पर निगरानी की कमी। इसे देखते हुए आरबीआई ने 30 सितंबर 2024 को सख्त दिशा-निर्देश जारी कर सभी संस्थाओं को अपनी नीतियों और प्रक्रियाओं की समीक्षा करने के लिए कहा था।

इन प्रमुख कंपनिया देती है गोल्ड लोन

बता दे कि RBI की इस घोषणा के बाद गोल्ड लोन (Gold Loans) देने वाली प्रमुख कंपनियों मुथूट फाइनेंस, आईआईएफएल फाइनेंस, मनप्पुरम फाइनेंस और चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट के शेयरों में 7% तक की गिरावट देखी गई। मार्च 2024 तक एनबीएफसी का गोल्ड लोन बाजार में 59.9% हिस्सा था, जो उनकी अहम भूमिका को दर्शाता है। नए नियमों के लागू होने से इस क्षेत्र में पारदर्शिता और स्थिरता बढ़ेगी।