Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Delhi NCR Weather: दिल्ली में लू का कहर, 10 अप्रैल से मिल सकती है राहत, लेकिन फिर लौटेगी भीषण गर्मी

top-news

Delhi NCR Weather: इन दिनों राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोग झुलसाने वाली गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। गर्म हवाओं और तेज़ तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लू से बचने के लिए लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और ठंडी चीजों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि राहत की खबर यह है कि मौसम जल्द करवट ले सकता है और 10 अप्रैल से कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।

Delhi NCR Weather: इस दिन से बदल जाएगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इस दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 11 अप्रैल को बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस दिन भी तेज हवाएं चलेंगी और तापमान थोड़ा कम होकर अधिकतम 36 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

केवल 2-3 दिन के लिए मिल सकती है राहत 

बता दे कि Delhi NCR Weather अपडेट में सामने आया है कि 12 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और तापमान भी थोड़ा कम रह सकता है, लेकिन 13 अप्रैल से फिर से गर्मी का प्रकोप लौटेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है और 14 अप्रैल को इसके पार जाने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे धूप से बचें, खूब पानी पिएं और बाहर निकलते समय सिर ढक कर रखें। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, दिल्ली को अभी कुछ दिन और गर्मी की तपिश झेलनी पड़ेगी।