Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Tariff: अमेरिका की टैरिफ नीति से शेयर बाजार में भूचाल, भारत को हो सकता है बड़ा नुकसान

top-news

Tariff: 7 अप्रैल सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 3,914.75 अंकों की गिरावट के साथ 71,449.94 पर खुला। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका की नई टैरिफ नीति को बताया जा रहा है, जिसने न सिर्फ भारत बल्कि एशियाई बाजारों में भी उथल-पुथल मचा दी। 8 अप्रैल को जापान, हांगकांग और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। अमेरिका द्वारा चीन पर भारी इम्पोर्ट टैक्स लगाने के जवाब में चीन ने भी कड़े टैरिफ लगाए, जिससे ट्रेड वॉर की स्थिति बन गई।

Tariff क्या है और क्यों लगाया जाता है? 

टैरिफ एक तरह का आयात कर (Import Tax) होता है, जो किसी देश की सरकार विदेशी सामान और सेवाओं पर लगाती है। यह दो प्रकार का होता है एड वैलोरम (मूल्य का प्रतिशत) और स्पेसिफिक (प्रति यूनिट राशि)। टैरिफ लगाने का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों की रक्षा करना, सरकारी राजस्व बढ़ाना और व्यापार असंतुलन को सुधारना होता है। भारत भी ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूती देने के लिए टैरिफ का उपयोग करता है, जिससे विदेशी वस्तुएं महंगी होकर घरेलू उत्पादों को बढ़ावा मिलता है।

अमेरिका का टैरिफ लिस्ट और भारत पर प्रभाव 

ट्रंप प्रशासन ने रेसिप्रोकल Tariff लागू करते हुए चीन (54%), कंबोडिया (49%), भारत (27%) सहित कई देशों पर भारी टैरिफ लगाए हैं। भारत से अमेरिका को दवाइयां, स्टील, गाड़ियां, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात होते हैं। ऐसे में 27% तक का टैक्स लगने से भारतीय सामान अमेरिका में महंगे हो जाएंगे, जिससे वहां की कंपनियां और ग्राहक भारत की बजाय अन्य देशों से माल खरीद सकते हैं। इसका सीधा असर भारत की निर्यात कंपनियों की बिक्री और मुनाफे पर पड़ सकता है।