Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Heat Wave: सावधान! Delhi NCR में बढ़ा तापमान, हार्ट और किडनी मरीज रहें सावधान

top-news

Heat Wave: दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार, 8 अप्रैल को राजधानी का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया, और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इससे भी अधिक गर्मी की चेतावनी दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने Delhi NCR में मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि इस बार गर्मी कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी से बचने के लिए हल्के व ढीले कपड़े पहनें, सिर को ढकें और धूप से यथासंभव बचें।

Heat Wave: बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर

डॉ. रविकांत गुंजन के अनुसार, बढ़ते तापमान से रक्त वाहिकाएं फैलती हैं और रक्तचाप गिरता है, जिससे दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है। यह स्थिति हार्ट पेशेंट्स के लिए खतरनाक हो सकती है। वहीं, किडनी के मरीजों में डिहाइड्रेशन, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन, और किडनी स्टोन या यूटीआई जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे पहले, साल 2023 में हीट स्ट्रोक से Delhi NCR में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 25 और गैर-सरकारी स्रोतों के अनुसार करीब 193 मौतें हुई थीं।

अस्पतालों ने की तैयारियां, हाई रिस्क ग्रुप्स पर विशेष ध्यान

बता दे कि Heat Wave के बीच दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों जैसे डॉ. राम मनोहर लोहिया और लेडी हार्डिंग में हीट स्ट्रोक यूनिट्स को एक्टिव कर दिया गया है। सरकार ने आइस पैक स्टॉक सहित अन्य इंतज़ाम किए हैं ताकि हीट स्ट्रोक के मामलों में त्वरित इलाज हो सके। Delhi NCR में सड़क पर काम करने वाले मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं इस गर्मी में सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। यदि किसी को सिरदर्द, बुखार, उल्टी, कमजोरी या पसीना बंद होने जैसे लक्षण हों, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें।