Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे ● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

GST 2.0: जूते और कपड़े हुए सस्ते, नई GST दरें आज से लागू! जाने क्या है पूरी खबर

GST 2.0: नवरात्र के पहले दिन से GST 2.0 New Rates लागू हो गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब सरकार ने टैक्स को सिर्फ दो स्लैब — 5% और 18% GST Slab में बांट दिया है। खासतौर पर Shoes और Clothes up to 2500 Rupees पर बड़ा असर देखने को मिलेगा। पहले इन पर 12% GST लगता था, लेकिन अब इन्हें 5% स्लैब में लाया गया है। इससे 2500 रुपये तक के जूते करीब 10% और कपड़े लगभग 7% तक सस्ते हो जाएंगे।
top-news

GST 2.0: नवरात्र के पहले दिन से GST 2.0 New Rates लागू हो गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब सरकार ने टैक्स को सिर्फ दो स्लैब — 5% और 18% GST Slab में बांट दिया है। खासतौर पर Shoes और Clothes up to 2500 Rupees पर बड़ा असर देखने को मिलेगा। पहले इन पर 12% GST लगता था, लेकिन अब इन्हें 5% स्लैब में लाया गया है। इससे 2500 रुपये तक के जूते करीब 10% और कपड़े लगभग 7% तक सस्ते हो जाएंगे।


GST 2.0: Footwear Industry को Boost

Agra Shoe Industry के लिए यह बदलाव किसी राहत से कम नहीं है। आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि यहां लगभग 10 हजार विक्रेता और मैन्युफैक्चरर्स जुड़े हुए हैं, जिनका सालाना टर्नओवर करीब 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। कच्चा माल (Raw Material) पर भी 34 में से 19 प्रोडक्ट पर GST कम हुआ है। इससे छोटे शू मैन्युफैक्चरर्स की लागत घटेगी और मार्केट में जूते ज्यादा Competitive Price पर मिलेंगे।


Readymade Garments Market को मिलेगा लाभ

Agra Readymade Garments Association के अध्यक्ष सुनील जैन और उपाध्यक्ष विजय मेहता ने कहा कि अब 2500 रुपये तक के कपड़ों पर सिर्फ 5% GST लगेगा। इस बदलाव से 1000 से अधिक रेडीमेड कपड़ा विक्रेताओं को सीधा लाभ मिलेगा। आने वाले Diwali और Wedding Season Sales में ग्राहकों की खरीद बढ़ने की संभावना है।


व्यापार और रोजगार को नई ऊर्जा

व्यापारी संगठनों का मानना है कि नई GST दरें न सिर्फ ग्राहकों को राहत देंगी बल्कि छोटे-बड़े कारोबारियों के लिए भी फायदेमंद होंगी। कच्चा माल सस्ता होने से उत्पादन बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। GST Rate Cut 2025 से Footwear और Garment Sector दोनों में Positive Growth की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *