Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में नए वैकल्पिक मार्ग का शुभारंभ, उद्यमियों को मिली बड़ी राहत

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के OSD अभिषेक पाठक ने गाजियाबाद सिंचाई विभाग के सहयोग से बनाए गए नए वैकल्पिक मार्ग का उद्घाटन किया। यह मार्ग IIA की लंबे समय से चली आ रही मांग पर तैयार किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे। आईआईए ग्रेटर नोएडा चेयरमैन राकेश बंसल एवं उनकी टीम ने पाठक जी और सिंचाई विभाग की टीम को मोमेंटो एवं प्लांटर पौधा भेंटकर सम्मानित किया।

Greater Noida: लोगो ने जताया सिंचाई विभाग का आभार

इस आयोजन में उपस्थित सभी उद्यमियों ने GNIDA एवं सिंचाई विभाग का आभार जताया और क्षेत्र के लिए इस वैकल्पिक मार्ग को खोलने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर उद्योग विहार क्षेत्र में विकास को लेकर कई सुझाव भी रखे गए। आईआईए पदाधिकारियों ने OSD अभिषेक पाठक को स्ट्रीट लाइट की स्थापना, पार्क एवं गलियों में वृक्षारोपण तथा ठोस कचरे के नियमित निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र सौंपे, जिससे क्षेत्र को और अधिक स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

इन लोगो की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन

बता दे कि Greater Noida में आयोजित इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव विशारद गौतम, जेड रहमान, जे एस राणा, यशराज खंडेलिया समेत 150 से अधिक उद्यमी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया। आईआईए की सक्रिय भागीदारी और प्रशासन की तत्परता से यह स्पष्ट है कि ग्रेटर नोएडा में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण सृजित किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में और अधिक विकास की संभावनाएं बनेंगी।