Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

IPL 2025: ईशांत शर्मा पर लगा जुर्माना, IPL 2025 में नियमों का उल्लंघन

top-news

IPL 2025 के सीजन में एक बार फिर आचार संहिता का उल्लंघन देखने को मिला है। इस बार गुजरात टाइटंस के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा विवादों में आ गए हैं। छह अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ईशांत पर मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा। बीसीसीआई और आईपीएल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, Ishant Sharma पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके नाम एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। उन्होंने अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल-1 का अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी के फैसले को मानते हुए सजा भी स्वीकार कर ली।

IPL 2025: इस वजह से लगाए गए जुर्माने 

बीसीसीआई के अनुसार, आचार संहिता का अनुच्छेद 2.2 खिलाड़ियों या टीम अधिकारियों द्वारा मैदान पर उपकरणों, कपड़ों, या किसी अन्य फिक्स्चर का दुरुपयोग करने से जुड़ा होता है। इसमें विकेटों को मारना, ड्रेसिंग रूम के दरवाजों, शीशों, विज्ञापन बोर्ड या अन्य स्टेडियम सुविधाओं को नुकसान पहुंचाना शामिल है, चाहे वह जानबूझकर हो या लापरवाही से किया गया हो। इस घटना में Ishant Sharma द्वारा ऐसी ही एक लापरवाही की गई, जिससे स्टेडियम की किसी वस्तु को नुकसान पहुंचा।

हार्ड लक से गुज़र रहे है ईशांत 

वहीं अगर IPL 2025 के मैच प्रदर्शन की बात करें तो ईशांत का दिन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने अपने चार ओवरों में 53 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके। यह हैदराबाद के कुल स्कोर 152 रन का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा था। यह इस सीजन का पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिग्वेश राठी पर दो बार 50-50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, धीमी ओवर गति के लिए हार्दिक पांड्या, रियान पराग और ऋषभ पंत पर भी जुर्माने लगे हैं। जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि हैदराबाद दसवें स्थान पर बनी हुई है।