Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की वृंदावन यात्रा! बांके बिहारी मंदिर और निधिवन में किए दर्शन

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह विशेष ट्रेन से वृंदावन पहुंचीं। दिल्ली से रवाना होकर वे लगभग 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर उतरीं। इस मौके पर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, मथुरा के मेयर विनोद अग्रवाल और एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति के इस दौरे में 18 कोचों वाली ट्रेन के 12 कोच केवल उनके और स्टाफ के लिए आरक्षित रहे, जिनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट और रेस्टोरेंट कोच शामिल थे।
top-news

वृंदावन पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सबसे पहले ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) गईं। वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान के चरणों में माथा टेका। मंदिर मैनेजमेंट कमेटी की ओर से गोस्वामी परिवार ने पूजा संपन्न कराई। राष्ट्रपति Droupadi Murmu करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहीं और ठाकुर जी को भेंट स्वरूप लिफाफा अर्पित किया। इस दौरान कन्नौज से मंगाए गए विशेष इत्र से पूजा की गई। पूरे कार्यक्रम में Security व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निधिवन (Nidhivan) पहुंचीं। यहां उन्होंने वृक्षों की पूजा की और लगभग पांच सौ मीटर लंबी परिक्रमा लगाई। निधिवन में उन्होंने बिहारी जी की प्राकट्य स्थली, रंग महल, रास मंडल और स्वामी हरिदास जी के समाधि स्थल के दर्शन किए। राष्ट्रपति की यह यात्रा न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही बल्कि Vrindavan की संस्कृति और अध्यात्मिक विरासत को भी दर्शाती है।

गौरतलब है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने वाली राष्ट्रपति मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति बनी हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह यहां आए थे। राष्ट्रपति का यह दौरा श्रद्धा, सादगी और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण रहा, जो वृंदावन और मथुरा के लिए गर्व की बात है।