Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Bomb Blast in Pakistan: क्वेटा में बम धमाका! छह की मौत, 15 से अधिक घायल, अस्पतालों में आपातकाल घोषित

Bomb Blast in Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत की राजधानी क्वेटा (Quetta) एक बार फिर दहशत के साए में आ गई है। मंगलवार को जरगून रोड (Zarghoon Road) के पास हुए जबरदस्त Bomb Blast में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
top-news

Bomb Blast in Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत की राजधानी क्वेटा (Quetta) एक बार फिर दहशत के साए में आ गई है। मंगलवार को जरगून रोड (Zarghoon Road) के पास हुए जबरदस्त Bomb Blast में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को तुरंत सील कर दिया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब शहर में पहले से ही आतंकी गतिविधियों (Terrorist Activities) को लेकर अलर्ट जारी था।


बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद Emergency घोषित कर दी गई है। क्वेटा के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया। घायलों को सिविल हॉस्पिटल और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आस-पास खड़ी कई गाड़ियां और दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। चश्मदीदों का कहना है कि यह धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका कई मिनटों तक धुएं से भर गया।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक Suicide Attack हो सकता है। सोशल मीडिया पर सामने आए Blast Video में दिख रहा है कि एक व्यस्त सड़क पर अचानक तेज धमाका हुआ और वहां मौजूद कई लोग उसकी चपेट में आ गए। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को घेर लिया है और जांच जारी है। पाकिस्तान के संवेदनशील इलाके बलूचिस्तान में लंबे समय से इस तरह की घटनाएं होती रही हैं, जहां उग्रवादी संगठन (Militant Groups) अक्सर पुलिस, सेना और आम नागरिकों को निशाना बनाते हैं।


गौरतलब है कि इससे पहले 4 सितंबर को भी क्वेटा में एक राजनीतिक रैली के दौरान बम धमाका हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लगातार हो रहे इन हमलों ने पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। यह घटना फिर से साबित करती है कि पाकिस्तान में आतंकवाद (Terrorism in Pakistan) की चुनौती अभी खत्म होने से कोसों दूर है।