Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

Bihar Voter List 2025: बिहार में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 7.3 करोड़ मतदाता शामिल

Bihar Voter List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2025) पूरा कर लिया है और Final Voter List जारी कर दी गई है। आयोग के अनुसार 30 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इस बार कुल 7 करोड़ 30 लाख से अधिक मतदाता शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि करीब 14 लाख नए वोटर लिस्ट में जुड़े हैं, जिनमें से अधिकांश की उम्र 18 वर्ष से ऊपर है।
top-news

Bihar Voter List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2025) पूरा कर लिया है और Final Voter List जारी कर दी गई है। आयोग के अनुसार 30 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इस बार कुल 7 करोड़ 30 लाख से अधिक मतदाता शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि करीब 14 लाख नए वोटर लिस्ट में जुड़े हैं, जिनमें से अधिकांश की उम्र 18 वर्ष से ऊपर है।


Bihar Voter List 2025: 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटे

निर्वाचन आयोग ने जून 2025 में Voter Revision Process शुरू किया था। उस समय 7 करोड़ 89 लाख मतदाता थे। पुनरीक्षण के बाद करीब 65 लाख नाम हटाए गए। इनमें लगभग 22 लाख मृतक मतदाता, 35 लाख विस्थापित और करीब सात लाख ऐसे लोग शामिल थे जिनका नाम दो जगह दर्ज था। आयोग ने सभी को दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 दिन का समय दिया था।


जिलावार मतदाता सूची से नाम कटे

Final Bihar Voter List 2025 में हर जिले के हजारों नाम हटाए गए हैं। इनमें पटना से सबसे ज्यादा 3,95,500, मुजफ्फरपुर से 2,82,845, दरभंगा से 2,03,315 और मधुबनी से 3,52,545 नाम हटाए गए। वहीं पश्चिम चम्पारण से 1,91,376, पूर्वी चम्पारण से 3,16,793, सीवान से 2,21,711, सारण से 2,73,223 और गया से 2,45,663 नाम डिलीट किए गए। इसके अलावा पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, औरंगाबाद और अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटे हैं।


मतदाता सूची चेक करने का तरीका

चुनाव आयोग ने बताया कि अब मतदाता अपने नाम Online Voter List Check कर सकते हैं। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। साथ ही हर जिले के निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में मतदाता सूची की physical copy भी रखी गई है। राजनीतिक दलों को भी यह फाइनल सूची उपलब्ध करवा दी गई है। अब बिहार में वोटिंग प्रक्रिया के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है।