Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: बरेली में किसान सम्मान निधि घोटाला: 3.49 लाख लाभार्थियों की किस्त रोकी, अपात्रों से होगी Recovery

बरेली जिले में PM Kisan Samman Nidhi Scheme के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि यहां आयकरदाता, मृतक किसानों के नाम और यहां तक कि 18 साल से कम उम्र के किशोरों के खाते में भी सम्मान निधि की रकम भेजी जा रही थी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद जिले में 3.49 लाख से अधिक लोगों की किसान सम्मान निधि रोक दी गई है। अब इन लाभार्थियों की पात्रता की गहन जांच की जाएगी और गलत तरीके से प्राप्त राशि की Recovery भी होगी।
top-news

बरेली जिले में PM Kisan Samman Nidhi Scheme के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि यहां आयकरदाता, मृतक किसानों के नाम और यहां तक कि 18 साल से कम उम्र के किशोरों के खाते में भी सम्मान निधि की रकम भेजी जा रही थी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद जिले में 3.49 लाख से अधिक लोगों की किसान सम्मान निधि रोक दी गई है। अब इन लाभार्थियों की पात्रता की गहन जांच की जाएगी और गलत तरीके से प्राप्त राशि की Recovery भी होगी।


जांच में पांच श्रेणियों के अपात्र सामने आए हैं। इनमें 627 नाबालिग, 12,430 पति-पत्नी, मृतक किसानों के खाते, बड़े पैमाने पर आयकरदाता और फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले लोग शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मृत किसानों के वारिस भी खतौनी में नाम जुड़वाकर योजना का लाभ उठा रहे थे। इस तरह योजना के मूल उद्देश्य से हटकर कई फर्जी लाभार्थियों ने लाखों रुपए की रकम प्राप्त कर ली।


Verification process भी तेजी से चल रहा है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि अब तक की जांच में 627 नाबालिग पूरी तरह अपात्र पाए गए हैं। वहीं 12,430 पति-पत्नी की लिस्ट में से 10,430 मामलों में दोनों को लाभ मिलता पाया गया है। शेष दो हजार लोगों का डाटा अभी जांच में है। विभाग ने साफ किया कि सत्यापन में अपात्र पाए गए सभी से अब तक मिली पूरी धनराशि वसूली जाएगी।


आंकड़ों पर नजर डालें तो अगस्त 2024 में 5,45,465 किसानों को सम्मान निधि दी गई थी। इसके बाद 22 फरवरी 2025 को यह संख्या 2,82,735 पर आ गई और अगस्त 2025 में सिर्फ 1,95,719 किसानों को ही लाभ मिल सका। अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में फर्जीवाड़ा पकड़ने के बाद कई लाभार्थियों की किस्तें रोक दी गई हैं। अब आगे Govt guidelines के आधार पर कार्रवाई तय होगी।