Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे ● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

Rahul Gandhi: लोकतंत्र पर हमला भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा! राहुल गांधी का कोलंबिया से मोदी सरकार पर निशाना

Rahul Gandhi: दक्षिण अमेरिकी देश Colombia से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भारत के सामने सबसे बड़ा खतरा Democracy पर हो रहे अटैक का है। राहुल गांधी ने EIA University में इंजीनियरिंग छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को लोकतांत्रिक ढांचे की सख्त जरूरत है। मगर वर्तमान में यह व्यवस्था दबाव और हमलों का सामना कर रही है, जो देश की एकता के लिए बेहद खतरनाक है।
top-news

Rahul Gandhi: दक्षिण अमेरिकी देश Colombia से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भारत के सामने सबसे बड़ा खतरा Democracy पर हो रहे अटैक का है। राहुल गांधी ने EIA University में इंजीनियरिंग छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को लोकतांत्रिक ढांचे की सख्त जरूरत है। मगर वर्तमान में यह व्यवस्था दबाव और हमलों का सामना कर रही है, जो देश की एकता के लिए बेहद खतरनाक है।


राहुल गांधी ने कहा कि भारत की तुलना चीन से करना सही नहीं है, क्योंकि चीन एक केंद्रीकृत और एकरूप प्रणाली पर चलता है जबकि भारत Decentralized system पर आधारित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की ताकत उसकी Diversity में है और यही उसे चीन से अलग बनाती है। यदि भाषाओं, धर्मों और परंपराओं को दबाया गया तो देश में गहरी दरारें पड़ सकती हैं। उन्होंने कहा, "India is a dialogue, जहां हर विचार, धर्म और संस्कृति को लोकतंत्र जगह देता है।"


अपने संबोधन में राहुल गांधी ने Energy Transition और वैश्विक राजनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि Superpowers बनने का सफर ऊर्जा क्रांति से जुड़ा होता है। ब्रिटेन ने कोयला और स्टीम इंजन से साम्राज्य खड़ा किया, अमेरिका ने पेट्रोल और Internal Combustion Engine का नेतृत्व किया। अब दुनिया पेट्रोल से बैटरी और Electric Motor की ओर बढ़ रही है, जिसमें फिलहाल चीन आगे है। भारत इस चुनौती के बीच खड़ा है और उसे लोकतंत्र को बचाते हुए एक मजबूत उत्पादन मॉडल खड़ा करना होगा।


राहुल गांधी ने बेरोजगारी की समस्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत की Service-based economy पर्याप्त नौकरियां नहीं दे पा रही है। चीन ने लोकतंत्र के बिना उत्पादन कर दिखाया, लेकिन भारत को लोकतांत्रिक ढांचे में रहते हुए प्रतिस्पर्धी उत्पादन क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने चेताया कि अगर रोजगार सृजन पर ध्यान नहीं दिया गया, तो लोकतंत्र और समाज दोनों पर गंभीर दबाव बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *