Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में घर खरीदने का सपना होगा साकार

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के अंतर्गत विकसित हो रही इंटिग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेनो लिमिटेड (IITGNL) देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप बनने की ओर अग्रसर है। यहां 750 एकड़ भूमि में औद्योगिक और आवासीय विकास तेजी से हो रहा है। अब तक 29 औद्योगिक भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि मात्र 13 भूखंड शेष हैं। इसमें चीन और कोरिया की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे हायर, चेनफेंग, फॉरमी, जे वर्ल्ड पहले से ही काम कर रही हैं, जिनमें 5,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इन इकाइयों के साथ करीब 18,000 रोजगार सृजन की संभावना जताई गई है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: इन परियोजनाएं की हो रही है शुरुआत 

औद्योगिक इकाइयों के साथ अब 73 एकड़ में चार अलग-अलग आवासीय परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इन परियोजनाओं में ग्रुप हाउसिंग के लिए प्लॉट का आकार 34,500 से 94,000 वर्ग मीटर तक होगा, और 5.5 एफएआर के साथ ऊंची इमारतें बनने की संभावना है। कुल मिलाकर इन चार प्लॉट्स से लगभग 1,200 करोड़ रुपये का राजस्व आने की उम्मीद है। Greater Noida में टाउनशिप को प्लग एंड प्ले सिस्टम पर विकसित किया जा रहा है, जिसमें 24 घंटे बिजली-पानी की आपूर्ति और ऑटोमेटेड वेस्ट कलेक्शन की सुविधा होगी। यहां निवेशकों और खरीदारों की अच्छी मांग को देखते हुए वाणिज्यिक भूखंड भी जल्द लांच किए जाएंगे।

इस तरह प्लान किया गया तैयार 

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की निगरानी में इस पूरे प्रोजेक्ट का ‘कैचअप प्लान’ तैयार किया गया है। निरीक्षण के बाद छह महीने के भीतर संपूर्ण विकास का लक्ष्य रखा गया है। निदेशक प्रेरणा सिंह के अनुसार, IITGNL का उद्देश्य केवल उद्योग नहीं बल्कि आवासीय और वाणिज्यिक संतुलन के साथ Greater Noida में एक पूर्ण विकसित टाउनशिप तैयार करना है, जिससे हजारों लोगों को बेहतर जीवनशैली और रोजगार के अवसर मिलेंगे।