Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Kumkum Bhagya: अभिनेत्री मुग्धा चापेकर और रवीश देसाई ने 9 साल बाद लिया अलग होने का फैसला

top-news

Kumkum Bhagya: टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री मुग्धा चापेकर और उनके पति अभिनेता रवीश देसाई अब एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। दोनों के अलगाव की खबरें पिछले कुछ समय से सुर्खियों में थीं, लेकिन अब रवीश देसाई ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि काफी सोच-विचार और समझदारी के साथ उन्होंने और मुग्धा ने पति-पत्नी के रूप में अपने-अपने रास्ते पर चलने का निर्णय लिया है। दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे।

Kumkum Bhagya: पोस्ट के दौरान तलाक का किया खुल्लासा

रवीश ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि उन्होंने और मुग्धा ने एक-दूसरे के साथ प्यार, दोस्ती और सम्मान के साथ एक खूबसूरत यात्रा तय की है, जो हमेशा उनकी यादों में जीवित रहेगी। उन्होंने यह भी अपील की कि मीडिया और उनके प्रशंसक उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और इस कठिन समय में संयम बनाए रखें। उन्होंने प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

इस तरह से दोनो की हुई थी मुलाकात 

गौरतलब है कि Kumkum Bhagya की एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर और रवीश देसाई की पहली मुलाकात 2014 में टेलीविजन धारावाहिक सतरंगी ससुराल के सेट पर हुई थी। यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने दिसंबर 2016 में शादी की थी और करीब नौ वर्षों तक साथ रहे। अब जब उन्होंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया है, तो उनके फैंस इस खबर से जरूर भावुक होंगे, लेकिन दोनों के इस निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए।