Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: शहर की सफाई में बाधा बन रहे लापरवाह नागरिक, प्राधिकरण ने शुरू की सख्ती

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हर गली-मोहल्ले में प्रतिदिन कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की गई है, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बावजूद इसके, कुछ लापरवाह नागरिक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वे कूड़ा गाड़ी के आने के बावजूद कूड़े को पॉलीथिन में भरकर गलियों, बिजली के पैनल बॉक्स के पास या खाली प्लॉट में फेंक देते हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है।

Greater Noida Authority ने कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश 

प्राधिकरण की टीम ने ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी है। हाल के दिनों में 20 से अधिक लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है। शनिवार को बीटा-1 सेक्टर में एक व्यक्ति को गली में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया, जिस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि लोग अपनी आदतों में सुधार करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

1000 तक लगाया जा सकेगा जुर्माना

बता दे कि Greater Noida Authority ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा इसी हरकत का दोषी पाया गया, तो उस पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। कूड़े को गलत स्थान पर फेंकने से न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि जानवरों द्वारा उसे फैलाए जाने से पूरे मोहल्ले की स्थिति बिगड़ जाती है। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे जिम्मेदारी दिखाएं और कूड़ा निर्धारित गाड़ी में ही डालें ताकि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाया जा सके।