Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

YEIDA: यीडा डेढ़ वर्ष बाद लाएगा नई औद्योगिक भूखंड योजना, जाने पूरी खबर

top-news

YEIDA: यमुना प्राधिकरण (यीडा) करीब डेढ़ वर्ष के अंतराल के बाद एक बार फिर औद्योगिक भूखंड योजना को शुरू करने की तैयारी में है। इस बार योजना के तहत पुराने बचे हुए भूखंडों को आवंटित करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। योजना के अंतर्गत औद्योगिक सेक्टर-24, 28, 30, 31, 32 और 33 में भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। खास बात यह है कि 8000 वर्गमीटर से बड़े भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा, जबकि इससे छोटे भूखंड ई-नीलामी के जरिये आवंटित होंगे।

YEIDA: सीईओ ने कही ये बात 

यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के अनुसार, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योजना लायी जा रही है। इसमें सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमआरओ, एविएशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस, एयरोस्पेस, गेमिंग एंड कॉमिक्स, फिल्म, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट और वीएफएक्स जैसे उभरते क्षेत्रों की कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी। तीनों औद्योगिक प्राधिकरणों – नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा में एक समान औद्योगिक नीति लागू की गई है, जिसके अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है।

रेरा ने दी भूखंड योजना की अनुमति

वहीं, YEIDA को उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) से अनुमति मिल गई है कि वह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आवासीय भूखंड योजना फिर से शुरू कर सकता है। कुछ समय पहले ही यीडा ने 200 वर्गमीटर के 274 भूखंडों की योजना के लिए रेरा में पंजीकरण कराया था। इस निर्णय से जहां औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, वहीं हवाई अड्डे के समीप रहने की चाह रखने वालों को एक बार फिर अवसर मिलेगा।