Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में सीवर सफाई के दौरान सफाईकर्मी की मौत, सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल ● यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 4543 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें रिजल्ट चेक ● Trump का यू-टर्न: होर्मुज जलडमरूमध्य में 20% शुल्क का प्रस्ताव वापस, अब खाड़ी देशों से निवेश पर फोकस ● रात्रिकालीन निरीक्षण में ईकोटेक-3 की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा, जल्द पूरी तरह रोशन होगा औद्योगिक क्षेत्र ● तिलपता रोटरी पर जाम से मिलेगी राहत, ग्रेटर नोएडा में बनेगा 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड ● ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: पिज्जा लेने निकले प्रॉपर्टी डीलर की कार में मिली लाश, सीने में लगी थी गोली ● E20 Petrol Controversy: केजरीवाल की केंद्र से अपील- 'माइलेज कम तो पेट्रोल का दाम भी कम हो ● ग्रेटर नोएडा: ग्राम छपरौला में जीएनआईडीए के स्वच्छता कर्मियों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी

YEIDA: राया हेरिटेज सिटी की परिकल्पना को मिलेगी नई उड़ान! मथुरा में यीडा का क्षेत्रीय कार्यालय शुरू

top-news

YEIDA: यमुना प्राधिकरण (YIDA) ने राया हेरिटेज सिटी परियोजना को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मथुरा स्थित गीता शोध संस्थान में क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना कर दी गई है, जहां विशेष अधिकारी (OSD) शिव अवतार सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार, कानूनगो और चार लेखपालों की एक टीम तैनात की गई है। यह टीम 1082 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगी। पहले चरण में 735 एकड़ में हेरिटेज सिटी का विकास किया जाएगा, जबकि शेष भूमि पर छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

YEIDA: जाने क्या है परियोजना का उद्देश्य

इस परियोजना का उद्देश्य वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ना है। इसके तहत जीरो प्वाइंट से 101 किमी पर एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है, जिसकी लंबाई 6.9 किमी होगी। यह एक्सप्रेसवे प्रारंभ में छह लेन का होगा, जिसे भविष्य में आठ लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। इसी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर हेरिटेज सिटी बसाई जाएगी। पहले चरण में भूमि खरीद पर 1200 करोड़ और विकास कार्यों पर 6000 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित है।

इतने वर्षों में पूरी होगी परियोजना

बता दे कि YEIDA द्वारा शुरु किए गए इस परियोजना को कुल तीन चरणों में 10 वर्षों में पूरी की जाएगी, जिसमें 12 गांव शामिल होंगे। पहले और दूसरे चरण को तीन-तीन वर्षों में तथा तीसरे चरण को चार वर्षों में पूरा किया जाएगा। मथुरा और अलीगढ़ के मास्टर प्लान 2031 के दूसरे चरण को मंजूरी मिलने के बाद मई 2025 तक निर्माण कंपनी का चयन किया जाएगा। कंसेशन एग्रीमेंट होने के 10 दिन के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ करना अनिवार्य होगा। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त 2025 में राया हेरिटेज सिटी की आधारशिला रख दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *