Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ हेतु हुआ विशेष यज्ञ, Hindu-Muslim एकता की मिसाल बनी आहुति

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर मंगलवार को बरेली में एक विशेष Yagya का आयोजन किया गया। संत प्रेमानंद महाराज के भक्त देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में हैं। सोशल मीडिया पर उनके अस्वस्थ होने की खबर फैलते ही अनुयायियों में चिंता की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में Sangved Sanskrit Mahavidyalaya के आचार्य महेशचंद्र शर्मा और विद्वानों ने श्री Shirdi Sai–Khatu Shyam Sarvdev Mandir में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न किया।
top-news

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर मंगलवार को बरेली में एक विशेष Yagya का आयोजन किया गया। संत प्रेमानंद महाराज के भक्त देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में हैं। सोशल मीडिया पर उनके अस्वस्थ होने की खबर फैलते ही अनुयायियों में चिंता की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में Sangved Sanskrit Mahavidyalaya के आचार्य महेशचंद्र शर्मा और विद्वानों ने श्री Shirdi Sai Khatu Shyam Sarvdev Mandir में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न किया।


सुबह सात बजे से आरंभ हुए इस special Yagya में नौ किलो विशेष हवन सामग्री से रोग नाश और संत के स्वास्थ्य लाभ के लिए वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। यज्ञ पुरुष भगवान के समक्ष भक्तों ने संत Premanand Maharaj के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा, जहां “Get Well Soon Sant Premanand Maharaj” की भावनाएं हर किसी के चेहरे पर झलक रही थीं। महंत पंडित सुशील पाठक की देखरेख में हुए इस अनुष्ठान में धर्म और आस्था का संगम देखने को मिला।


इस यज्ञ की सबसे खास बात यह रही कि इसमें Hindu-Muslim unity की सुंदर मिसाल पेश की गई। मुस्लिम समुदाय से एडवोकेट सोनी मलिक और उनके पति एम. मलिक ने भी यज्ञ में भाग लेकर आहुति दी और संत प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि “संत प्रेमानंद सभी धर्मों के प्रति समान दृष्टि रखते हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना मानवता के लिए आशीर्वाद के समान है।” इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इसे Symbol of Harmony बताया और कहा कि यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है।


कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें पंडित सुशील पाठक, किशोरी दास, संजीव चौहान, पंडित सत्येंद्र शास्त्री, गिरिराज सिंह, संजीव मिश्रा, पत्रकार पंकज शर्मा, अशोक चौहान, पंडित विनोद शर्मा, दुष्यंत सिंह सोलंकी, शिवम गुप्ता, हरिकिशन शर्मा, दिनेश श्रीवास्तव और अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। उपस्थित भक्तों ने कहा कि यह spiritual event in Bareilly न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देने वाला प्रेरणादायक आयोजन है।