Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने किया इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का निरीक्षण

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ एवं आईआईटीजीएनएल की निदेशक प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार को इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक जिन उद्योगों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं, उनके कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य यह जानना था कि आवंटन प्राप्त करने के बाद उद्योगों ने अपने निर्माण कार्य प्रारंभ किए हैं या नहीं।

Greater Noida Authority: निरीक्षण के दौरान एसीईओ ने दिए आदेश 

निरीक्षण के दौरान एसीईओ ने आईआईटीजीएनएल की टीम को निर्देश दिए कि वे सभी आवंटियों से त्वरित संपर्क स्थापित करें और उन्हें शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दें। उन्होंने यह भी कहा कि उद्योगों का समय पर निर्माण कार्य प्रारंभ होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन हो सके और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिले। यह निर्देश स्पष्ट रूप से इस बात को दर्शाते हैं कि प्रशासन इस परियोजना को प्राथमिकता दे रहा है।

इन लोगो की मौजूदगी में किया गया निरीक्षण

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida Authority द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान आईआईटीजीएनएल के सीनियर मैनेजर वैभव चौधरी और मैनेजर महेश यादव भी मौजूद रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण कार्य को गंभीरता से अंजाम दिया गया और मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस प्रकार की सक्रियता से यह प्रतीत होता है कि ग्रेटर नोएडा प्रशासन औद्योगिक विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है और पारदर्शी तरीके से योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य कर रहा है।