Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में बड़े निवेश की तैयारी, उद्योग, शिक्षण संस्थान और हॉस्पिटल खुलने की संभावना

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में जल्द ही बड़े पैमाने पर उद्योग, शिक्षण संस्थान और हॉस्पिटल खुल सकते हैं। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कई प्रमुख निवेशकों ने क्षेत्र में निवेश की रुचि जताई। इस बैठक में एफओईआईआई यूनिवर्सिटी, चंदन हॉस्पिटल, इंद्रप्रस्थ कैंसर हॉस्पिटल, स्वराज एग्रीकल्चर और एसएसजी फर्निशिंग सहित 10 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन निवेशकों को ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी दी गई।

Greater Noida Authority के एसीईओ ने कही ये बात

प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और प्रेरणा सिंह ने निवेशकों को औद्योगिक एवं संस्थागत भूखंडों के बारे में विस्तार से बताया। सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि प्राधिकरण जल्द ही नई औद्योगिक भूखंड योजना लेकर आ रहा है, जिसमें इच्छुक निवेशक आवेदन कर सकेंगे। प्रेरणा सिंह ने आईटी सेक्टर और शिक्षा संस्थानों से जुड़े भूखंडों की भी जानकारी साझा की। निवेशकों को इंटीग्रेटेड टाउनशिप में उपलब्ध सुविधाएं और संभावनाएं भी विस्तार से बताई गईं।

बैठक में हुई इन बातो पर विचार

जानकारी के लिए बता दे Greater Noida Authority में हुए बैठक में ओएसडी अर्चना द्विवेदी, प्रबंधक स्नेहलता, अरविंद मोहन सिंह, प्रमोद कुमार, प्रिंसिका सिंह, आईआईटीजीएनएल की प्रभारी प्रीति शर्मा और उद्यमी मित्र के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। माना जा रहा है कि यदि यह निवेश साकार होता है, तो ग्रेटर नोएडा को औद्योगिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी और हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।