Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Sharda University: शारदा विश्वविद्यालय में 9वीं अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

top-news

Sharda University: ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में 9वीं आनंद स्वरूप गुप्ता मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की 32 टीमों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. ललित भसीन (अध्यक्ष, सोसाइटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म्स), डॉ. अमर पाल सिंह (कुलपति, राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी), पी.के. मल्होत्रा (पूर्व सचिव, विधि और न्याय मंत्रालय), अशोक कुमार सिंह (पूर्व जनपद न्यायाधीश) और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सिबाराम खारा उपस्थित रहे।

Sharda University: डॉ ललित भाटी ने शिक्षा पर कही ये बात

मुख्य अतिथि डॉ. ललित भसीन ने मूट कोर्ट की भूमिका को कानूनी शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि यह छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया, तर्कशक्ति और संवैधानिक मूल्यों की व्यावहारिक समझ प्रदान करता है। वहीं, पूर्व विधि सचिव पी.के. मल्होत्रा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कानून की जटिलताओं को समझने का अवसर देती हैं। डॉ. अमर पाल सिंह ने इसे शोध और कानूनी अधिनियमों के व्यावहारिक प्रयोग का बेहतरीन मंच बताया।

समारोह में इन दिग्गजों की रही मौजूदगी

शारदा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सिबाराम खारा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कानून समाज में बदलाव लाने का सबसे प्रभावी साधन है। इस अवसर पर Sharda University के स्कूल ऑफ लॉ के डीन प्रो. डॉ. ऋषिकेश दवे ने प्रतियोगिता की मेजबानी को गर्व की बात बताते हुए विद्यार्थियों के लिए इसे एक उत्कृष्ट अवसर बताया। इस समारोह में प्रो. तारकेश मोलिया, डॉ. अक्सा फातिमा और डॉ. रजिया चौहान समेत अन्य विभागों के डीन और एचओडी भी उपस्थित रहे।