Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट को IGRS शिकायत निस्तारण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान

top-news

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट (Gautam Budh Nagar Police Commissionerate)  ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश में मिसाल कायम की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के कुशल नेतृत्व में मार्च 2025 माह में आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में गौतमबुद्धनगर ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले के सभी 27 थानों ने भी व्यक्तिगत रूप से प्रदेश में सर्वोच्च रैंक हासिल की है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: 6 महीने से है नंबर वन

पिछले छह महीनों से लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर रही Gautam Budh Nagar Police Commissionerate शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रत्येक शुक्रवार को स्वयं पुलिस कमिश्नर द्वारा आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों की समीक्षा की जाती है, जिससे शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो रहा है। इस निरंतर प्रयास से न केवल समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि शिकायतकर्ता से समय पर संपर्क कर फील्ड जांच के निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित किया गया है, जिससे नागरिकों से प्राप्त संतोषजनक फीडबैक में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

इस तरह काम करती है आईजीएस प्रणाली

बता दे कि Greater Noida की आईजीआरएस (IGRS) प्रणाली नागरिकों की समस्याओं के ऑनलाइन समाधान हेतु एक प्रभावशाली माध्यम है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में Gautam Budh Nagar Police Commissionerate लक्ष्मी सिंह ने आईजीआरएस टीम प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी एवं उनकी टीम को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। साथ ही, जिले के सभी थाना प्रभारियों, ऑपरेटरों और संबंधित टीमों को ₹2,500-₹2,500 से पुरस्कृत किया गया है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया है।