Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में सीवर सफाई के दौरान सफाईकर्मी की मौत, सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल ● यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 4543 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें रिजल्ट चेक ● Trump का यू-टर्न: होर्मुज जलडमरूमध्य में 20% शुल्क का प्रस्ताव वापस, अब खाड़ी देशों से निवेश पर फोकस ● रात्रिकालीन निरीक्षण में ईकोटेक-3 की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा, जल्द पूरी तरह रोशन होगा औद्योगिक क्षेत्र ● तिलपता रोटरी पर जाम से मिलेगी राहत, ग्रेटर नोएडा में बनेगा 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड ● ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: पिज्जा लेने निकले प्रॉपर्टी डीलर की कार में मिली लाश, सीने में लगी थी गोली ● E20 Petrol Controversy: केजरीवाल की केंद्र से अपील- 'माइलेज कम तो पेट्रोल का दाम भी कम हो ● ग्रेटर नोएडा: ग्राम छपरौला में जीएनआईडीए के स्वच्छता कर्मियों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ेगा ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे, यमुना-गंगा एक्सप्रेसवे होंगे एकसाथ

top-news

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक नया ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है। यूपीडा ने इस 74.3 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट फाइनल कर लिया है, जो यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 फिल्म सिटी के पास से शुरू होकर बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इस परियोजना के लिए यमुना प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण हेतु एनओसी भी जारी कर दी है। नया एलाइनमेंट 54 गांवों से होकर गुजरेगा, जिसमें गौतमबुद्ध नगर के 9 और बुलंदशहर जिले के 45 गांव शामिल हैं। पुराने एलाइनमेंट की तुलना में इस मार्ग की लंबाई अब 8 किलोमीटर कम हो गई है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Noida Airport: यमुना सिटी के इन सेक्टरों से जूड़ेगा लिंक

यह एक्सप्रेसवे किसी भी सेक्टर को काटे बिना सीधे यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर 28, 29, 32 और 33 से जुड़ेगा, जिससे उद्योगों को अपने उत्पादों को एयरपोर्ट और अन्य स्थानों तक पहुंचाना आसान होगा। साथ ही एनएच-34 से इसका सीधा संपर्क भी संभावित है। यह 120 मीटर चौड़ा मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं होगा, बल्कि इसके दोनों किनारों पर औद्योगिक क्लस्टर भी विकसित किए जाएंगे। यूपीडा ने औद्योगिक विकास के लिए 13 स्थान चिह्नित कर लिए हैं, जिससे निवेश और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्टिविटी से होंगे ये फायदे

बता दे कि Noida Airport को जोड़ने वाली इस परियोजना पर करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, आगरा और ग्रेटर नोएडा की दूरी भी सुगम हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रियों को मेरठ से प्रयागराज तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे न केवल यातायात बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *