Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ता कूड़े का संकट! सेक्टर 10 बना डंपिंग ग्राउंड

top-news

Greater Noida West: अपनी ऊंची-ऊंची सोसायटियों और बेहतरीन रहन-सहन के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल ही में यहां के सेक्टर 10 में कूड़े का बढ़ता अंबार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इस क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कचरा फेंका जा रहा है, जिससे न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि आस-पास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 100 से अधिक सोसायटियों में रहने वाले करीब 5 लाख से अधिक लोग इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति के चलते निवासियों ने कूड़ा डंपिंग के खिलाफ आवाज उठाई है और प्रशासन से इस पर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Greater Noida West: स्थानीय निवासियों ने कही ये बात

तेज हवा चलने पर कूड़े की बदबू घरों तक पहुंच जाती है, जिससे लोगों को असहनीय स्थिति का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, कई बार कुछ असामाजिक तत्व कूड़े में आग लगा देते हैं, जिससे उठने वाला धुआं पूरे इलाके में फैल जाता है और सांस लेना मुश्किल हो जाता है। लोगों को घुटन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो खाली पड़ी यह जमीन पूरी तरह से कूड़े के ढेर में तब्दील हो जाएगी।

प्राधिकरण से सख्त कार्रवाई की मांग

बता दे कि Greater Noida West के क्षेत्रीय निवासियों और सोसायटी के लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से अपील की है कि सेक्टर 10 में कूड़ा फेंकने पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है ताकि इस क्षेत्र को फिर से स्वच्छ और रहने योग्य बनाया जा सके। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर क्या कदम उठाता है।