Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Waqf Bill Amendment: ‘ ये बिल अल्पसंख्यकों के अधिकार को कमजोर करेगा’ ! जाने क्यो नए संशोधन के बाद गर्माई भारत की सियाशत

top-news

Waqf Bill Amendment: वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है, क्योंकि सरकार ने वक्फ संशोधन बिल पेश किया है। देशभर में वक्फ बोर्ड के पास करीब 9 लाख एकड़ से अधिक भूमि दर्ज है, जो कि दिल्ली के कुल क्षेत्रफल (3.6 लाख एकड़) से तीन गुना ज्यादा है। इतनी विशाल संपत्ति होने के बावजूद, इसके स्वामित्व, प्रबंधन और उपयोग को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। नए संशोधन में सरकार का दावा है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार रुकेगा, जबकि विपक्ष इसे धार्मिक मामलों में दखल बता रहा है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक दल आमने-सामने आ गए हैं।

Waqf Bill Amendment: जाने नए बिल में क्या बदलाव देखे जा सकते हैं?

वक्फ संशोधन बिल में वक्फ संपत्तियों के स्वामित्व और प्रबंधन से जुड़े कई अहम बदलाव किए गए हैं। अब किसी विवाद की स्थिति में सरकार के पास हस्तक्षेप करने का अधिकार होगा। साथ ही, वक्फ संपत्तियों को लीज या किराए पर देने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा और इनके व्यावसायिक शोषण को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इससे वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। लेकिन दूसरी ओर, वक्फ बोर्ड और कुछ विपक्षी दलों का मानना है कि यह अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश है।

क्या भविष्य में बढ़ सकता है विवाद 

बता दे कि Waqf Bill Amendment को लेकर राजनीतिक दलों में गहरी तकरार देखी जा रही है। बीजेपी का कहना है कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसे धार्मिक हस्तक्षेप मान रहे हैं। उनका कहना है कि इससे वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता पर असर पड़ेगा और अल्पसंख्यकों को उनकी संपत्तियों के सही उपयोग में कठिनाई होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बिल संसद में पास होता है या किसी राजनीतिक मोड़ पर अटक जाता है। लेकिन इतना तय है कि वक्फ संपत्तियों का मुद्दा आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक विवाद बन सकता है।