Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Gautam Buddha Nagar: सुरजपुर पुलिस की कार्रवाई! मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, हथियार और बाइक बरामद

top-news

Gautam Buddha Nagar: थाना सुरजपुर पुलिस द्वारा मोजरबियर गोल चक्कर पर चल रही चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी और रेलवे लाइन के किनारे बनी सड़क की ओर भागने लगा। इस पर पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर।

Gautam Buddha Nagar: पुलिस ने किए ये खुलासे

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान इमरान (31) पुत्र अली चौधरी, निवासी ग्राम नाहल, थाना मसूरी, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। अभियुक्त के पास से एक .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में पता चला कि इमरान के खिलाफ थाना सूरजपुर और अन्य जनपदों में चोरी, अवैध हथियार और एनडीपीएस एक्ट के तहत 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य संभावित मामलों की छानबीन कर रही है।

पुलिस कर रही है जाँच 

जानकारी के लिए बता दे कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इमरान पर गाजियाबाद कोतवाली और Gautam Buddha Nagar के सुरजपुर थाना क्षेत्र में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें धारा 379, 411 आईपीसी के तहत चोरी के मामले, एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और धारा 303(2) बीएनएस के तहत संगठित अपराध से जुड़े केस शामिल हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस बदमाश के किसी बड़े गिरोह से संबंध तो नहीं हैं। सुरजपुर पुलिस की इस तत्परता से अपराधियों में खौफ बढ़ गया है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साबित हुई है।