Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: परीचौक को नई चमक देने मे जुटी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी! जाने पूरी खबर

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के प्रमुख प्रतीक, परीचौक, अपनी चमक खोता जा रहा था, जिससे स्थानीय नागरिकों में चिंता बढ़ रही थी। समय के साथ चौक की व्यवस्था बिगड़ने लगी थी, लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस समस्या को जोर-शोर से उठाया, जिसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण हरकत में आया। अब अधिकारियों ने Pari Chowk के सौंदर्यीकरण का जिम्मा उठाया है और इसे फिर से आकर्षक और व्यवस्थित बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि अगले एक सप्ताह में परीचौक को पूरी तरह से नया रूप दे दिया जाएगा। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर।

Greater Noida Authority द्वारा लिया गया निर्णय 

प्राधिकरण की विशेष टीम ने परीचौक का विस्तृत सर्वेक्षण किया और वहां की अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। सौंदर्यीकरण कार्य के तहत परीचौक में नई रोटरी वॉल का निर्माण किया जाएगा, जिससे यह अधिक आकर्षक दिखेगा। साथ ही, पूरे क्षेत्र में रंगीन टाइल्स और पत्थर लगाए जाएंगे, जिससे इसकी खूबसूरती में चार चांद लगेंगे। Greater Noida प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि Pari Chowk पर लगे जो फव्वारे खराब हो गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा, चौक को सुंदर बनाने के लिए फूलों से विशेष सजावट की जाएगी।

प्रशासन ने भी किया सहयोग

बता दे कि Greater Noida Authority इस पहल से न केवल परीचौक की खोई हुई रौनक लौटेगी, बल्कि शहर की सुंदरता और पहचान भी बरकरार रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन भविष्य में भी Pari Chowk की तरह ही सार्वजनिक स्थलों की देखभाल को प्राथमिकता देगा। प्राधिकरण का यह प्रयास शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।