Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: स्वर्गीय मुंसी जी की 42वीं पुण्यतिथि पर ग्राम मकोड़ा में हुआ यज्ञ आयोजन

top-news

Greater Noida: ग्राम मकोड़ा में आज श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ स्वर्गीय श्री मुंसी जी की 42वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी समाधि स्थल पर विधि-विधानपूर्वक यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस यज्ञ के माध्यम से शांति, समृद्धि और सद्भाव की प्रार्थना की गई।

Greater Noida: मुंसी जी  के योगदान को लोग कर रहे याद

इस अवसर पर समाज के प्रति स्वर्गीय मुंसी जी के अविस्मरणीय योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों को याद किया गया और उपस्थित जनसमूह को उनके सिद्धांतों से प्रेरित किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों का उल्लेख किया और बताया कि कैसे उनके विचार आज भी प्रेरणादायक बने हुए हैं।

इन लोगों की भी रही मौजूदगी

बता दे कि Greater Noida में आयोजित इस भावपूर्ण अवसर पर उनके होते हेमंत भाटी, धर्मेंद्र भाटी, आलोक भाटी तथा परपोते तरुण भाटी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनकी प्रेरणादायक विरासत को नमन करते हुए उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस श्रद्धांजलि सभा ने लोगों को एकजुट होकर समाज सेवा की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।