Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Yamuna City: यमुना सिटी में औद्योगिक भूखंड आवंटन नीति: सेमीकंडक्टर, डिफेंस और एविएशन कंपनियों को मिलेगी वरीयता

top-news

Yamuna City: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने यमुना सिटी में औद्योगिक भूखंड आवंटन की नीति के मानक तय कर दिए हैं। इसमें सेमीकंडक्टर, डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, एविएशन और अन्य अत्याधुनिक कंपनियों को निवेश के लिए वरीयता दी जाएगी। औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए फार्च्यून 500, एफडीआई, एफसीआई और ग्लोबल 500 कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 8,000 वर्गमीटर के बड़े भूखंड की स्कीम जारी की जा सकती है। इससे छोटे भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी द्वारा और बड़े भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

Yamuna City: यमुना सिटी में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

यमुना सिटी को नोएडा और ग्रेटर नोएडा से अलग मानते हुए, प्राधिकरण ने यहां औद्योगिक भूखंड आवंटन के लिए विशिष्ट मानक तय किए हैं। चूंकि यह क्षेत्र अभी विकास के प्राथमिक दौर में है, इसलिए 8,000 वर्गमीटर से बड़े भूखंडों का आवंटन विशेष कंपनियों को साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा, जबकि छोटे भूखंड नीलामी प्रक्रिया से दिए जाएंगे। नए मानकों के तहत सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), एमआरओ, एविएशन इंडस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक, डिफेंस, एयरोस्पेस, फिल्म और नवीकरणीय ऊर्जा, गेमिंग एवं कॉमिक, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स और वीएफएक्स जैसी कंपनियों को प्राथमिकता मिलेगी।