Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Gautam Buddha Nagar: गौतम बुद्ध नगर में मानसिक तनाव के चलते चार लोगों ने की आत्महत्या! जाने पूरी खबर

top-news

Gautam Buddha Nagar: गौतम बुद्ध नगर जिले में बीते दिन अलग-अलग स्थानों पर मानसिक तनाव के चलते चार लोगों ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चारों मामलों की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या करने वाले व्यक्तियों में दो की मौत ग्रेटर नोएडा में, जबकि दो की नोएडा में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी ने मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठाया। पुलिस द्वारा उनके परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। जाने पूरी खबर।

Gautam Buddha Nagar: इन जगहों से आत्महत्या की आई खबर

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के पी-3 सेक्टर में रहने वाले 38 वर्षीय लाला उर्फ अनूप कुमार मिश्रा ने बीती रात अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाले 30 वर्षीय देवेंद्र पाल ने भी मानसिक तनाव के कारण अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। देवेंद्र पाल मूल रूप से कासगंज जिले के निवासी थे। इसके अलावा, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय मोतीराम ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

छत से कूद कर दे दी जान, ये थी वजह

इसी तरह, Gautam Buddha Nagar के थाना जेवर क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय नसरुद्दीन ने निजी कारणों से अपनी छत से कूदकर जान दे दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों में गहराई से जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की सही वजहों का पता लगाया जा सके। पुलिस मानसिक तनाव के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से अपील कर रही है कि वे किसी भी परेशानी की स्थिति में अपने परिवार और मित्रों से बातचीत करें और आवश्यक होने पर पेशेवर मदद लें।