Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर VHP का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, मामला गरमाया

नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार और हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के विरोध में प्रदर्शन किया।
top-news

नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार और हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत शांतिपूर्ण रूप से की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबर सामने आई।


विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में 27 वर्षीय दीपू चंद्र दास पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर भीड़ ने हमला किया, उसे बेरहमी से पीटा और बाद में शव को आग के हवाले कर दिया। इस घटना को लेकर भारत में आक्रोश देखा जा रहा है। VHP कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

इस घटना के विरोध में केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि हैदराबाद, कोलकाता, सूरत, पटना सहित कई शहरों में प्रदर्शन किए गए हैं। इसी बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है। दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।