Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

IPL 2025: राजस्थान ने चेन्नई को रोमांचक मुकाबले में हराया, राहुल द्रविड़ बैसाखी के सहारे मैदान पर दिखे

top-news

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में छह रन से मात दी। यह राजस्थान की इस सीजन में पहली जीत थी, जिससे टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ काफी खुश नजर आए। मैच के बाद द्रविड़ बैसाखी के सहारे मैदान पर आए, जिससे सभी फैंस चौंक गए। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्रविड़ को इस हाल में देखकर खुद को रोक नहीं सके और तुरंत उनके पास पहुंचे। धोनी ने द्रविड़ से हाथ मिलाया और उनके पैर की ओर इशारा कर चोट की वजह पूछी। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने काफी देर तक बातचीत की, जिसके बाद द्रविड़ ने धोनी की पीठ थपथपाई और उन्हें विदा किया।

IPL 2025: इस कारण से बैसाखी के सहारे दिखे राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ इससे पहले व्हीलचेयर पर भी नजर आ चुके हैं, जिसे लेकर फैंस ने उनकी जल्दी ठीक होने की कामना की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक क्लब चैरिटी मैच के दौरान उन्हें पैर में चोट लग गई थी। बाएं पैर पर पट्टी बांधे हुए ही वे राजस्थान रॉयल्स के कैंप में पहुंचे हैं। द्रविड़, जो पहले भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं, उनकी कोचिंग में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। मैदान पर उनकी वापसी ने फैंस को भावुक कर दिया, खासकर जब उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपने बेटे अन्वय के साथ नासूर मेमोरियल शील्ड में क्रिकेट खेला था।

इस प्रकार खेल रहा रोमांचक 

वहीं बात अगर IPL 2025 के इस मुकाबले की करें तो मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा। चेन्नई को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, लेकिन पहली ही गेंद पर धोनी शिमरोन हेटमायर के शानदार कैच का शिकार हो गए। धोनी के आउट होने के बाद एक छोटी सी सीएसके फैन का गुस्से वाला रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह अपने हाथ मरोड़ती नजर आई। धोनी ने 16 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। हालांकि, चेन्नई आखिरी ओवर में सिर्फ 13 रन ही बना सकी और छह रन से मुकाबला हार गई।