Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: क्या ग्रेटर नोएडा के PG में हो रही छात्रों की सुरक्षा में चूक?

top-news

Greater Noida: बीते कुछ सालों में दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में छात्रों का वास हुआ है। ऐसे में एजुकेशनल हब बने ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल और PG की स्थिति चिंताजनक है। पड़ताल में पता चला है कि अधिकांश हॉस्टलों में आग बुझाने के उपकरण और आपातकालीन द्वार नहीं हैं। यह स्थिति छात्रों और नौकरी-पेशा लोगों की जान जोखिम में डाल रही है।

Greater Noida: अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में हुई बड़ी चूक

बता दे कि हाल ही में ग्रेटर नोएडा का अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल भीषण आग की चपेट में आ गया था। बावजूद इसके ग्रेटर नोएडा के बीटा-1, अल्फा-1, अल्फ़ा -2 आदि सेक्टरों में संचालित हो रहे है जोकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नियमों के ख़िलाफ़ है इन PG में सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं है साथ ही हॉस्टलों में आग बुझाने के उपकरण नहीं मिले। इन हॉस्टलों में सैकड़ों छात्र-छात्राएं और नौकरी-पेशा लोग रहते हैं। अगर कोई हादसा होता है तो लोग अंदर ही फंसे रह जाएंगे। प्रशासन की लापरवाही से लोगों की जान जोखिम में है।

प्राधिकरण को उठाना चाहिए सख्त कदम

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सेक्टरों में संचालित हो रही PG पर प्राधिकरण को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के किसी भी सेक्टर में व्यावसायिक गतिविधियां नहीं की जा सकती है, भविष्य में ऐसे हादसे न हो इसके लिए प्राधिकरण को भी क़दम उठाने होंगे और सेक्टरों से ऐसी व्यवसायिक गतिविधियों को हटाना होगा।