Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Mandal President Arpit Tiwari: जाने कैसे तय किया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से यह तक का सफर

top-news

Greater Noida Mandal President Arpit Tiwari: ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब भारत की राजनीति ने किसी बाहरी व्यक्ति को दिल खोल कर अपनाया हो। ऐसी ही किसी एक शख्स की कहानी आज हम आपके बीच लेकर आए है। जो लोगों के बीच प्रेरणा लेने के लिए काफी है। और उनका नाम है अर्पित तिवारी। एक प्रभावशाली व्यक्तित्व, जिन्होंने अपनी मेहनत और संगठनात्मक क्षमताओं से समाज में एक विशेष स्थान बनाया है। उनका जन्म 24 सितंबर 1988 को हुआ और उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। अर्पित तिवारी के पिता, श्री नरेश चंद्र तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के फिरोजाबाद शाखा में स्वयंसेवक एवं शिशु मंदिर में अध्यापक थे, जबकि उनके दादा, श्री नबाब सिंह तिवारी, लंबरदार थे और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए जिले में जाने जाते थे। परिवार से मिली प्रेरणा के कारण अर्पित तिवारी ने 2006 में आरएसएस की प्राथमिक शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण प्राप्त किया और बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय रहे।

Greater Noida Mandal President Arpit Tiwari: इस तरह की करियर की शुरुआत

अर्पित तिवारी को ग्रेटर नोएडा मण्डल का अध्यक्ष बनाया गया है अर्पित तिवारी ने MBA (HR, International Business) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद कई कंपनियों में एचआर के रूप में कार्य किया। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के बल पर 2016 में भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल में काम करना शुरू किया। 2018 में पार्टी ने उनकी क्षमताओं को पहचानते हुए उन्हें ग्रेटर नोएडा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस पद पर रहते हुए, उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने का कार्य किया और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण के कारण भाजपा को क्षेत्र में मजबूती मिली।

2022 और 2024 विधानसभा चुनाव में थी सक्रिय भागीदारी 

बता दे कि Greater Noida Mandal President Arpit Tiwari ने 2017 विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव, 2022 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने पार्टी अभियानों और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठनात्मक मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा में निपुण होने के कारण, वह पार्टी की विचारधारा और अभियानों को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें राजनीति में एक सशक्त और प्रभावी नेता के रूप में स्थापित किया है। अर्पित तिवारी ने ग्रेटर नोएडा मण्डल अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी के बड़े नेताओ का आभार व्यक्त किया है