Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
I-PAC Raid: प्रतीक जैन के परिवार ने ED पर दस्तावेज चोरी का आरोप लगाया, मामला पहुंचा हाईकोर्ट
कोलकाता में राजनीतिक परामर्श देने वाली संस्था I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के परिवार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
- sakshi choudhary
- 08 Jan, 2026
कोलकाता में राजनीतिक परामर्श देने वाली संस्था I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के परिवार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि गुरुवार सुबह लाउडन स्ट्रीट स्थित उनके आवास पर हुई ईडी की छापेमारी के दौरान घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो गए। ईडी की कार्रवाई करीब नौ घंटे तक चली और टीम के जाने के कुछ समय बाद प्रतीक जैन की पत्नी ने शेक्सपियर सरणी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में प्रतीक जैन के आवास और सॉल्ट लेक स्थित I-PAC कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी टीएमसी से जुड़े संवेदनशील चुनावी डेटा, हार्ड डिस्क और आंतरिक दस्तावेज जब्त करने की कोशिश कर रही है। I-PAC तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक परामर्श के साथ-साथ आईटी और मीडिया सेल का भी काम देखती है, जिससे यह मामला राजनीतिक रूप से और संवेदनशील हो गया है।
वहीं दूसरी ओर ईडी ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। एजेंसी ने अदालत में दावा किया कि छापेमारी के दौरान उसकी जांच में हस्तक्षेप किया गया और महत्वपूर्ण दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हटाए गए। ईडी ने कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता और दिल्ली के करीब दस ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब एक तरफ प्रतीक जैन के परिवार के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ ईडी के हस्तक्षेप के दावे, जिससे यह मामला कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर और गंभीर हो गया है।