Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Laryngitis: गले की समस्या जो छीन सकती है आपकी आवाज! मौसम बदलने के साथ बढ़ सकता है खतरा

top-news

Laryngitis: मौसम में बदलाव के साथ सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। अक्सर लोग इन्हें हल्के में लेते हैं, लेकिन कभी-कभी ये लक्षण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं। लेरिन्जाइटिस एक ऐसी ही स्थिति है, जिसमें वॉयस बॉक्स (स्वरयंत्र) में सूजन आ जाती है। इसके कारण गले में खराश, सूखी खांसी और आवाज में बदलाव महसूस हो सकता है। कुछ मामलों में यह समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि आवाज पूरी तरह चली जाती है। आमतौर पर यह स्थिति वायरल संक्रमण के कारण होती है और कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन यदि यह तीन सप्ताह से अधिक बनी रहे तो डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है।

Laryngitis: जाने क्या है लेरिन्जाइटिस के कारण और लक्षण

लेरिन्जाइटिस होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें प्रमुख हैं – वायरल संक्रमण, अत्यधिक बोलने या चिल्लाने से वोकल कॉर्ड पर दबाव, धूम्रपान, एलर्जी और हानिकारक केमिकल्स के संपर्क में आना। इसके लक्षणों में गले में खराश, आवाज का भारी या कर्कश होना, सूखी खांसी और गले का बार-बार सूखना शामिल हैं। यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह किसी गंभीर रोग का संकेत भी हो सकती है, जैसे कि तंत्रिका तंत्र की गड़बड़ी या कैंसर।

इस तरह कर सकते है बचाव और उपचार के उपाय

बता दे कि Laryngitis से बचाव के लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें, क्योंकि ये गले को नुकसान पहुंचाते हैं। भरपूर पानी पिएं, ताकि गले में नमी बनी रहे और संक्रमण से बचाव हो सके। ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज को आहार में शामिल करें, जिससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। सर्दी-जुकाम के मरीजों से उचित दूरी बनाए रखें और अपने हाथों को नियमित रूप से धोते रहें। यदि आवाज लंबे समय तक बैठी रहे, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।